फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: पंजाब में 1304 प्रत्याशियों में से 997 की जमानत जब्त, ट्रेजरी में जमा होगी 85.90 लाख की राशि

Thu, 17 Mar 2022 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साहनेवाल और पायल विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त की गई है। बस्सी पठाना और सुनाम में केवल जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपनी जमानत राशि बचाई।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में 997 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस बार चुनाव मैदान में 1304 प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों से मैदान में उतरे थे। पंजाब चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों द्वारा जमा की गई 85.90 लाख रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली। इनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री, पांच पूर्व मंत्री समेत कांग्रेस के 33 उम्मीदवारों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन


पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्रों में 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय जमानत के तौर पर 10,000 रुपये जमा कराने पड़े थे। अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये जमानत राशि जमा करानी पड़ी थी। इनमें से 997 प्रत्याशियों की जमानत राशि 10,000 रुपये प्रति उम्मीदवार जब्त कर ली गई, जिससे आयोग ने 85.90 लाख रुपये एकत्र किए। 

चुनाव में सबसे ज्यादा कांग्रेस के 33 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। 997 उम्मीदवारों में से 276 उम्मीदवारों ने 34 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से अपनी जमानत राशि (13.80 लाख रुपये) खो दी, जबकि चुनाव आयोग ने शेष 721 उम्मीदवारों में 72,21,000 रुपये जुटाए हैं। पटियाला ग्रामीण में सबसे अधिक 18 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त की गई है। 
विज्ञापन


साहनेवाल और पायल विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त की गई है। बस्सी पठाना और सुनाम में केवल जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपनी जमानत राशि बचाई। लुधियाना दक्षिण में 17 में से 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। मलोट में, 15 में से 13 नामांकित व्यक्तियों की जमा राशि चली गई।

340 करोड़ रुपये चुनाव में खर्च
पंजाब विधानसभा चुनाव कराने के लिए करोड़ों रुपया खर्च हुआ। सरकार की ओर से चुनाव संपन्न कराने के लिए 340 करोड़ रुपये पंजाब चुनाव आयोग को आवंटित किए थे। हालांकि किस मद में अभी कितना खर्च हुआ है इसकी जानकारी आयोग ने सार्वजनिक नहीं की है।

चुनाव खर्च राज्य विधानसभा द्वारा वहन किया जाता है, जमानत राशि का संग्रह सीधे ट्रेजरी विभाग की संबंधित जिला इकाइयों में जमा हो जाता है। एस करूणा राजू, मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें