फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के दौरे को लेकर लुधियाना में ऐसे बदलाव, देखे नहीं होंगे कभी

Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
nawaz modi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुधियाना आ रहे हैं। इसके मद्देनजर शहर में ऐसे-ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिन्हें आपने कभी देखा नहीं होगा। एमएसएमई के राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन के लिए पीएयू में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार देर रात एनएसजी के सदस्य लुधियाना पहुंच गए।
विज्ञापन


सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। ऐसे में पीएयू को 48 घंटे पहले ही पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। पीएयू के विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए 17 और 18 अक्तूबर को छुट्टी रहेगी। इन दो दिनों में होने वाले बीसीए और एमसीए की परीक्षा को भी आगे के लिए टाल दिया गया है।

दो दिन पीएयू में सैर करने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वहीं विभिन्न गेम्स की ट्रेनिंग के लिए पीएयू आने वाले विद्यार्थियों को भी दो दिनों तक छुट्टी करनी पड़ेगी। 17 अक्तूबर की सुबह ही समारोह स्थल और पीएयू को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसजी कमांडो किए गए तैनात

MODI WITH NSG
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो शुक्रवार रात लुधियाना पहुंच गए। सूत्रों की माने तो एनएसजी कमांडो ने शनिवार सुबह समारोह स्थल पर हर चीज की बारीकी से जांच की। उन्होंने समारोह स्थल को पूरी तरह से अपनी निगरानी में ले लिया है।

टीम के सदस्यों ने हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा ओपन थिएटर के आस पास बम निरोधक दस्ते की टीम चेकिंग कर रही है। डॉग स्कवायड की टीम भी शनिवार को समारोह स्थल पर पहुंची और पूरी तरह से साजो सामान की चेकिंग की। इसके अलावा सादी वर्दी में भी मुलाजिम वहां तैनात कर दिए गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें