फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय को लेकर बैंस बंधुओं की दो टूक, बोले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Fri, 14 Oct 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी भी राजनीतिक दल में आवाज-ए-पंजाब के विलय को लेकर बैंस बंधुओं ने आक्रामक तेवर दिखाए और दो टूक बात कह दी। आवाज-ए-पंजाब के नेता और आजाद विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब का किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं किया जाएगा, केवल अलायंस ही होगा। यदि बात न बनी तो पंजाबियों के दरबार में जाएंगे और अपना रास्ता खुद बनाएंगे।
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब के सभी नेता 2017 विधानसभा चुनाव में अपना लोहा मनवाएंगे। बैंस ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में विलय की कोई संभावना नहीं है। मंच के सभी नेता एकजुट हैं और सभी निर्णय मिलकर लिए जा रहे हैं। पंजाबियों और पंजाब के भले के लिए मजबूत इच्छाशक्ति वाली नीतियां रखने वाली पार्टी, चाहे वो आप हो या कांग्रेस, को मंच का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

सशर्त समर्थन देंगे, अब गेंद कांग्रेस के पाले में

बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बैंस ने कहा कि कांग्रेस के साथ मर्जर के बजाय सशर्त समर्थन ही होगा। इस संबंध में गेंद कांग्रेस के पाले में है। आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि लोग अकाली दल की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं।

लोग अब विधानसभा चुनाव की प्रतीक्षा में हैं कि जल्द चुनाव हो और अकाली-भाजपा का पंजाब में से सफाया किया जा सके। विधायक बैंस ने कहा कि अब अकाली दल अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दें, क्योंकि इस बार जनता माफ नहीं करेगी।

बादलों ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं और विदेशों के बैंकों में पंजाब के लोगों की मेहनत की कमाई को काला धन बना कर जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब द्वारा राजस्थान को पानी दिए जाने वाले मुद्दे को लोकहितैषी सरकार बनने पर पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें