फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गूगल पर यूनिवर्सिटी का नंबर तलाशना पड़ा महंगा, 80 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी महिला को गूगल पर एसआरएम यूनिवर्सिटी का मोबाइल नंबर तलाशते समय 80 हजार रुपये की चपत लग गई। वहीं, दूसरे मामले में अम्बरीश कुमार के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से 2,86,126 रुपये का अनधिकृत लेनदेन हुआ। साइबर अपराध थाना-17 पुलिस ने दोनों शिकायतों पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर प्राथमिकी नंबर 178 दर्ज की गई है। महिला गूगल पर एसआरएम यूनिवर्सिटी का मोबाइल नंबर खोज रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
दूसरे मामले में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, प्लॉट नंबर-24 निवासी अम्बरीश कुमार ने शिकायत दी कि उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से 2,86,126 रुपये का अनधिकृत लेनदेन हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी नंबर 179 दर्ज कर लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें