पानी में फंसे व्यक्ति को बाहर लाते एसडीएम डॉ. संजीव कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों के एसडीएम डॉ. संजीव कुमार ने पानी में फंसे एक व्यक्ति को तैरकर बाहर निकाला। गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब में पानी भर गया था। व्यक्ति इस पानी में फंस गया था। पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें खड़ा होना मुश्किल था। एसडीएम खमाणों डॉ. संजीव कुमार पानी में कूद गए और तैरकर उस व्यक्ति के पास पहुंचे।
डॉ. संजीव कुमार पहले खुद काफी दूर तक पानी में तैरते रहे। इसके बाद उन्होंने व्यक्ति को बचा लिया। डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि हमारे धर्म शास्त्रों में दूसरों की मदद को सर्वोच्च दर्जा दिया गया है। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अब उनकी इस बहादुरी की चारों तरफ चर्चा हो रही है।