फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल मुखिया डाटा अपडेट करने में सुस्त, मौलिक शिक्षा निदेशक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी अध्यापकों के वीआरएस, मौत, नौकरी छोड़ने और पदोन्नति का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने में हो रही देरी
विज्ञापन

एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड न होने के चलते रिक्त पदों की उपलब्ध नहीं हो पा रही है सटीक जानकारी

चंडीगढ़। स्कूल मुखियाओं की सुस्त कार्यशैली पर मौलिक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है। मौलिक शिक्षा निदेशक ने एमआईएस (मैनेजमेंट इंर्फोमेंशन सिस्टम) पोर्टल पर टीजीटी अध्यापकों का डाटा अपडेट न करने पर स्कूल मुखियाओं को फटकार लगाते हुए तुरंत अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशक ने सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत, झज्जर व चरखी दादरी जिले को छोड़कर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की हिदायत जारी की है। दरअसल, स्कूल मुखियाओं की ओर से एमआईएस पोर्टल पर टीजीटी अध्यापकों के वीआरएस लेने, नौकरी से इस्तीफा देने, मृत्यु व पदोन्नति संबंधित जानकारी मुहैया नहीं कराई जा रही है। लिहाजा, इसके चलते स्कूलों में रिक्त पदों का सटीक डाटा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मौलिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत जारी की है कि तुरंत डाटा अपडेट करें। साथ ही आदेशों की पालना करते हुए सर्टिफिकेट भी दें, कि आपके जिले के संबंधित विद्यालय व अध्यापक का एमआईएस डाटा अपडेट है, ताकि विभाग को एमआईएस पोर्टल पर खाली पदों से संबंधित समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें