फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : बढ़िया शोध लिखने पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को छात्रवृत्ति तभी मिल पाएगी, जब वे तीसरे साल में एक पेपर प्रकाशित कर देंगे। इस नियम पर शोधार्थियों ने काम शुरू कर दिया है। वे शोध पेपर लिखने में जुटे हैं। उनके गाइड भी इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। पेक ने इस बार शोध को प्रदर्शन से जोड़ दिया है ताकि पब्लिकेशंस की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। इससे शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पेक की सीनेट बैठक हाल ही में आयोजित हुई थी। उसमें पेक प्रशासन ने प्रस्ताव रखा कि निरफ से लेकर हर प्रकार की रैंकिंग में संस्थान को आगे ले जाना है। इसके लिए शोध को बढ़ावा देना होगा और शोध को प्रदर्शन से जोड़ना होगा। इस प्रस्ताव की सीनेट के सदस्यों ने सराहना की। इसके बाद काफी देर तक इस पर मंथन हुआ। तय हुआ कि शोधार्थी दूसरे वर्ष से तीसरे वर्ष में जैसे ही प्रवेश करेगा तो उसे उसी साल में एक उच्च गुणवत्तायुक्त रिसर्च पेपर लिखना होगा। शोधार्थी इसके लिए अपने गाइड से पूरी मदद ले सकेंगे। पेक छात्रवृत्ति भी इसी प्रदर्शन के आधार पर देगा। छात्रवृत्ति को इससे जोड़ने के कारण शोधार्थियों ने अपने काम में तेजी दिखाई है ताकि छात्रवृत्ति उन्हें मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें