फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur By Election Result: सरकार बनाने के बाद पहले ही राजनीतिक टेस्ट में फेल हुई आप... जानें क्या रहे शिकस्त के कारण

Sun, 26 Jun 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी।  
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 100 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पंजाब में सरकार बनाई थी। आप बदलाव के नारे के साथ पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन संगरूर उपचुनाव के रूप में मिली पहली राजनीतिक चुनौती में ही हार गई। 

विज्ञापन


आप सरकार के छोटे से कार्यकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई। पार्टी की इमेज को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लगा। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती करने का फैसला करते हुए 28 मई को एक लिस्ट जारी की। इसमें गायक मूसेवाला का भी नाम था। अगले ही दिन 29 मई को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया। देश विदेश में बड़ी फैन फालोइंग रखने वाले मूसेवाला की हत्या के बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई। कांग्रेस ने इस हत्याकांड को मान सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा बताया। 

इसके बाद पार्टी बैकफुट पर आई। उपचुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी चिंता ही गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा था। आप के लिए इस सीट पर जीत इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल थी क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार सांसद चुने गए हैं और इस समय राज्य में आप सरकार के मुखिया भी भगवंत मान ही हैं। मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी को देखते हुए पार्टी ने छह मंत्रियों-विधायकों को आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह की मदद के लिए मैदान में उतार दिया था। 
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, तीन कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले जैसी घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने का विपक्ष को मौका दिया था। इस दौरान गंभीर बिजली संकट भी एक बड़ा मुद्दा बन गया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें