फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नगर परिषद से, नौकरी करते थे विधायक की

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय नगर परिषद में ठेका प्रणाली के तहत काम करने वाले तीन ड्राइवरों को अधिकारियों ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए सेवाओं से मुक्त कर दिया। इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर हाउस की बैठक में पेश किया गया और हाउस की सर्वसम्मति से तीनों ड्राइवरों को निकाल बाहर किया।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान रविंदरपाल सिंह ने प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों को शिकायत देते हुए बताया कि बरजिंदर, हरजिंदर व गुरपाल सिंह बत्तौर ठेका प्रणाली तहत चालक कार्यरत हैं। वे वेतन तो नगर परिषद से लेते हैं, परन्तु ड्यूटी शिअद विधायक एनके शर्मा के पास करते हैं। शिकायत के अनुसार, शिअद विधायक एनके शर्मा ने नगर परिषद पर काबिज रहते हुए उक्त तीन लोगों को अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए नगर परिषद में बतौर चालक रखवा दिया, जिसके बाद उक्त कर्मचारियों का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों के लिए करने लगा। आरोप है कि इनमें एक ड्राइवर पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही, दूसरा ड्राइवर पार्षद यादविंदर शर्मा की गाडी में बतौर चालक कार्यरत थे और तीसरे कर्मचारी को शिअद विधायक अपनी एनके शर्मा एंड कंपनी नामक ग्रुप में रखकर काम लेते हैं। दूसरी ओर, ये तीनों चालक अपनी हाजिरी नगर परिषद कार्यालय में आकर लगा जाते थे, जिसकी देखरेख का काम पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह सोही करते थे।
जांच रिपोर्ट के बाद प्रधान ने तीनों चालकों का निकाला बाहर
संघ प्रधान रविंदरपाल सिंह द्वारा मामले की शिकायत नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों से की, जिसेलेकर मामले की जांच का जिम्मा सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह को सौंपा। उन्होंने शिकायत पर जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों को सौंप दी। बरजिंदर, हरजिंदर व गुरपाल सिंह को ड्यूटी के दौरान शिअद विधायक एनके शर्मा के यहां काम करने का आरोपी मानते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

कोट
यूनियन प्रधान रविंदरपाल सिंह की शिकायत पर मामले की जांच सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह ने की। उनकी रिपोर्ट में सामने आया कि उक्त तीनों मुलाजिम वेतन तो नगर परिषद से लेते थे, लेकिन ड्यूटी शिअद विधायक एनके शर्मा की करते थे, जिसके चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।
कोट्स :::
नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह काम कर रहे हैं, जिन्होंने अपने मंत्रियों के बेटों को नौकरियां देकर युवाओं के साथ धोखा किया। प्रधान ढिल्लों नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बाहर निकालकर बेरोजगार कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस अपने चहेतों की मदद से सरकारी पैसे लूटना चाहती है, जिसकी उदाहरण एडवोकेट करमजीत सिंह को परिषद का कानूनी सलाहकार नियुक्त करना है। -एनके शर्मा, शिअद विधायक, विधानसभा हलका डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें