फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रोफेसर से मारपीट, फिर हवाई फायर कर लूटी कार, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-लांडरां रोड पर गांव चप्पड़चिड़ी के पास स्थित शराब ठेके के बाहर से मंगलवार रात चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से कुछ लोग मारपीट व हवाई फायर कर स्विफ्ट कार छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बलौंगी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा कार संबंधी अलर्ट पूरे जिले व निकटवर्ती जिलों में भेज दिया है, ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामल की जांच में जुटी हुई थी। मामले में एसएसपी सतिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते कहा कि पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रोफेसर रूपिंदर जीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे वह खरड़-लांडरां रोड सेकार में जा रहे थे। स्वराज कंपनी के पास स्थित शराब ठेके पास उन्होंने कार रोकी। उसके बाद बीयर लेने गए। वहां ठंडी बीयर नहीं मिलने पर कार के पास आ गए। जब वह आ रहे थे तो तभी वहां पर एक युवक ने पूछा कि क्या इनके पास बीयर नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि ठंडी बीयर नहीं है। इसी बीच जब वह कार को अनलॉक करके उसमें बैठने लगे तो युवकों ने उन्हें पीछे से जफ्फी डाल दी। साथ ही कहा कि कार की चाबी उनके हवाले कर दे। इसके बाद दोनों में धक्कामुक्की हुई। इस दौरान एक आरोपी ने उसकी बाईं साइड कोई चीज या कड़ा मारा, जिससे वहां से खून बहने लग पड़ा। इसके बाद वह किसी तरह भागकर रोड के दूसरे किनारे पर पहुंच गए। इस दौरान आगे गेट था, ऐसे में उन्हें रास्ता नहीं मिला। इसी बीच आरोपी ने एक फायर जमीन पर किया। फिर पिस्तौल उसकी तरफ तानकर चाबी मांगी। इसके बाद वह चाबी छीनकर ले गया। उसके साथ तीन लोग और थे। वे भी गाड़ी में बैठकर लांडरां साइड की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें