सिटी ब्यूटीफुल में साइकिल और अंगदान को बढ़ावा देने केउद्देश्य से चंडीगढ़ साइक्लोथॉन का आयोजन 27 नवंबर को किया जा रहा है। शहर में साइक्लोथॉन का यह पांचवां संस्करण होगा।
साइक्लोथॉन में कई तरह की रेस का आयोजन किया जाएगा। जिनमें प्रोफेशनल वर्ग मे देश भर से पेशेवर साइक्लिस्ट शिरकत करेंगे। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग इसका आयोजन एवन साइकिल्स के सहयोग से कर रहा है।
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर साइक्लोथॉन की रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साइक्लोथॉन का रूट जन मार्ग से नार्थ एंड तक होगा।
बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रशासन के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, पर्यटन विभाग के डायरेक्टर जितेंद्र यादव, एवन साइकिल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनदीप पाहवा समेत कई लोग मौजूद थे।
प्रतिभागियों को दिया जाएगा रूट मैप
चंडीगढ़ ओपन हैंड
- फोटो : file photo
इस मौके पर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ साइकिल चलाने के लिए सबसे उपयुक्त शहर है और यहां करीब हर सेक्टर में साइकिल चलाने के लिए सड़कों के किनारे अलग से ट्रैक बने हुए हैं।उन्होंने बताया कि इस बार साइक्लोथॉन अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगी, क्योंकि 27 नवंबर को ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है।
यह होगी मुख्य रेस
प्रोफेशनल रेस: यह रेस 60 किलोमीटर की होगी। इसमें देश भर से 100 से अधिक पेश्ेवर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 16 लैप होंगे। हर लैप 4 किलोमीटर का होगा।
एमेच्योर रेस : 20 किलोमीटर
प्रतिभागियों को दिया जाएगा रूट मैप
चंडीगढ़ साइक्लोथॉन में भागीदारी के लिए अब तक करीब 2000 आवेदन पहुंच चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। इच्छुक लोग 98154-09107 नंबर पर
संपर्क करके अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
इस बारे में अधिक जानकारी व जागरूकता के लिए एलांते माल, चंडीगढ़ में 25 व 26 नवंबर को रोज सुबह 10 बजे से एक एक्सपो भी लगाया जाएगा, जहां चेस्ट नंबर के साथ एक गुडीज बैग दिया जाएगा। प्रतियोगियों को एक रूट मैप भी दिया जाएगा।