फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल के विरोध में धरने पर बैठे किसान, सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर लगा भीषण जाम

Fri, 23 Nov 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
हाईवे पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बीचो-बीच सड़क पर बैठे किसान टोल वसूली का विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर बने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर आसपास के गांव के सैकड़ों किसानों ने जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए और यातायत पूरी तरह से रोक दिया। किसानों का कहना है कि वह अपने खेतों से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर मिल लेकर जाते हैं।

विज्ञापन


टोल प्रबंधन उनसे एक ट्रिप का 220 रुपये वसूल करता है। जबकि कृषि कार्य और कृषि यंत्रों को टोल में छूट है। किसानों का कहना है कि वो सभी टोल से 20 किलोमीटर की परिधि में ही रहते हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें टोल में रियायत होती है, लेकिन टोल प्रबंधन उन्हें अभी तक मदद नहीं कर रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक ठोस फैसला नहीं हो जाता, तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे।

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन
वहीं जाम लगने से सहारनपुर-अंबाला और चंडीगढ़ हाईवे 5 घंटे से बंद है। टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। छोटे वाहन संपर्क मार्गों से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। आस-पास के इलाके में जाम की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में टोल प्रबंधन का कहना है कि 20 किलोमीटर की परिधि के केवल पर्सनल वाहनों का पास बनाने का प्रावधान है। आस-पास के ग्रामीण अपना पास बनवाए और छूट का फायदा उठा सकते हैं । कमर्शियल वाहनों को यह छूट नहीं दी जा सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें