फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ मठ में संतों का कुंभ: मोहन भागवत बोले- सनातन सर्वत्र है, हमेशा बना रहेगा

Thu, 12 Oct 2023 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

मोहन भागवत ने कहा कि सनातन सर्वत्र है जो आत्मा के रूप में शरीर में निवास करता है। सनातन हमेशा बना रहेगा। संस्कृति व धर्म सनातन पर ही आधारित हैं।
विज्ञापन
आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के बाबा मस्तनाथ मठ में गुरुवार को देश मेले के समापन अवसर पर देशभर से विभिन्न संप्रदाय के संतों और सियासी दिग्गजों की मौजूदगी रही। संतों के कुंभ में ज्ञान की गंगा बहती रही और सत्य, सनातन, योग के साथ मंच पर मां भारती की गूंज रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन सर्वत्र है जो आत्मा के रूप में शरीर में निवास करता है। सनातन हमेशा बना रहेगा। संस्कृति व धर्म सनातन पर ही आधारित हैं। मैंने बाबा मस्तनाथ मठ के दौरे के दौरान महंत चांदनाथ के संकल्प को सुना था। उनके संकल्प के अनुसार ही महंत बाबा बालक नाथ ने उनके सपने को आज साकार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सत्य पर चलें व संबंधों को पहचानते हुए समाज सेवा करें। वह बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी जी की स्मृति में शंखढाल, मूर्ति स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संत समाज व भक्तों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के अतिथियों ने मठ में स्थित नवनिर्मित मंदिर परिसर में स्थापित की गई दिव्य समाधियों के दर्शन किए।

समूचा विश्व भारत की ओर देख रहा है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समूचा विश्व इस चुनौतीपूर्ण समय में आशा भरी निगाहों से भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी देशों को मानव कल्याण व शांति की हमेशा आस लगी है। भारतवासियों में सभी चुनौतियों से जूझने का जज्बा है। सनातन के लिए लोक कल्याण व राष्ट्र कल्याण ही सर्वोपरि है।

योग परंपरा नाथ संप्रदाय की देन: स्वामी रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि योग परंपरा नाथ संप्रदाय की ही देन है। नाथ संप्रदाय में सभी जातियों व संस्कृतियों का समावेश है। बाबा मस्तनाथ मठ गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतिरूप है। उन्होंने इस मठ को सनातन का गौरवकाल बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए अपने जीवन में योग व प्राणायाम को शामिल करें।

महंत बालकनाथ का किया चादराभिषेक

नाथ परंपरा की 300 साल पुरानी स्वर्ण जड़ित पोशाक में मंच पर विराजे महंत बालकनाथ का मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव व अन्य ने नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार चादराभिषेक किया। इस आयोजन में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे और बाबा मस्तनाथ के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें