फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दो दिन और बढ़ी सुखपाल खैरा की रिमांड, सरकारी वकील ने कहा- ड्रग मनी से संपत्ति बनाई, पूछताछ जरूरी

Thu, 12 Oct 2023 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

खैरा के वकील ने अदालत से कहा कि पुलिस माल विभाग पंजाब की वेबसाइट पर जमीन संबंधी देख सकती है। पूरे पंजाब की जमीन की जानकारी वेबसाइट पर है, या फिर पुलिस बताए कि खैरा की जमीन कहां-कहां है। पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। अदालत ने दोनों पक्षों के वकील की दलील सुनने के बाद खैरा को दो दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अदालत से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा का दो दिन का और पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने सरकारी व खैरा के वकील की दलील सुनने के बाद खैरा को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सरकारी वकील ने अदालत से कहा कि खैरा ने ड्रग मनी से बहुत संपत्ति बनाई है। पूछताछ में खैरा सहयोग नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


सरकारी वकील बलजीत सिंह ने अदालत से कहा कि सुखपाल खैरा ने ड्रग मनी से बहुत संपत्ति बनाई है। हमें जांच करनी है लेकिन खैरा पुलिस को सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसलिए दो दिन का और रिमांड चाहिए। दूसरी तरफ खैरा के वकील नितिन मिड्डा व संजीव कंबोज ने अदालत से कहा कि हम पहले ही पुलिस को बता चुके हैं कि खैरा के पास 52 एकड़ जमीन है, दो मकान हैं, एक चंडीगढ़ और दूसरा गांव में। 

खैरा के वकील ने अदालत से कहा कि पुलिस माल विभाग पंजाब की वेबसाइट पर जमीन संबंधी देख सकती है। पूरे पंजाब की जमीन की जानकारी वेबसाइट पर है, या फिर पुलिस बताए कि खैरा की जमीन कहां-कहां है। पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। अदालत ने दोनों पक्षों के वकील की दलील सुनने के बाद खैरा को दो दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस गुरुवार शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा में खैरा को लेकर अदालत पहुंची थी। उसी समय कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा कार्यकर्ताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे। बाजवा के न्यायालय परिसर में दाखिल होते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद रोष में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने खैरा से किसी कांग्रेसी को मिलने नहीं दिया। बाजवा ने कहा भगवंत मान सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें