चंडीगढ़। रेहान राज के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रॉयल क्रिकेट अकादमी सेक्टर-27 की टीम ने क्रिकेट अकादमी मोहाली की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। नॉर्थ जोन पन्ना लाल मेमोरियल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट वीरवार को आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मोहाली की टीम ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए। कंवरदीप ने 57, आदी ने 45 और नवजोत सिंह ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में साहिल ने 3 विकेट, मनी, सुमित, आयुष सिक्का, रेहान राज ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से रेहान राज ने 61 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। प्रथम सिंह ने 56 गेंदों पर तेजी से 64 रन बनाए। रेहान राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।