फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने का आरोपी परमजीत पम्मा गिरफ्तार, रोपड़ पुलिस ने पकड़ा 

Sat, 14 May 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/रोपड़ (पंजाब)

सार

आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी रुड़कीहीरां थाना चमकौर साहिब के सगे भाई करनजीत सिंह उर्फ लाडी को फतेहगढ़ साहिब में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
रोपड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ पुलिस ने चमकौर साहिब के गांव सैदपुर से हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोपड़ डॉ. संदीप गर्ग ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पम्मा को जल्द ही हिमाचल पुलिस के हवाले किया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी रुड़कीहीरां थाना चमकौर साहिब के सगे भाई करनजीत सिंह उर्फ लाडी को फतेहगढ़ साहिब में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह चमकौर साहिब पुलिस की एक टीम फतेहगढ़ साहिब के सब-डिवीजन खमाणों के गांव कमली में पहुंची और मामले में कार्रवाई की। परमजीत सिंह उर्फ पम्मा करनजीत सिंह का भाई है, जो धर्मशाला में हुई घटना में फंडिंग के मामले में फरार था। चमकौर साहिब पुलिस ने पम्मा के भाई करनजीत सिंह को उसकी बुआ के घर से हिरासत में लिया है। दोनों भाइयों का पुश्तैनी गांव रुड़कीहीरां, पुलिस थाना चमकौर साहिब, जिला रोपड़ में है।

विज्ञापन

रोपड़ सचिवालय और हिमाचल विधानसभा के बाहर हरबीर और परमजीत ने ही लगाया था खालिस्तानी पोस्टर

रोपड़ सचिवालय और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर लगाए गए खालिस्तानी पोस्टर और झंडों के मामले में शुक्रवार को रोपड़ के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने खुलासा किया कि हिमाचल पुलिस की ओर से पकड़े गए हरबीर सिंह और रोपड़ पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी परमजीत सिंह पम्मा ने ही वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में हरबीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

उन्होंने कहा कि रोपड़ पुलिस मामले में काफी संजीदगी से जांच कर रही थी, इसी बीच हिमाचल विधानसभा के बाहर हुई घटना के ठोस सुराग हिमाचल पुलिस को मिल गए। जिसके बाद मोरिंडा निवासी हरबीर सिंह की गिरफ्तारी रोपड़ पुलिस के सहयोग से की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को गांव रुड़कीहीरां निवासी परमजीत पम्मा को भी रोपड़ पुलिस ने पकड़ लिया।

एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि हिमाचल ले जाने से पहले मोरिंडा थाने में हरबीर ने प्राथमिक पूछताछ में माना था कि रोपड़ सचिवालय के बाहर उसने और पम्मा ने ही खालिस्तान का पोस्टर लगाया था। एसएसपी ने बताया कि हरबीर सिंह पर लूट और लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। जबकि परमजीत सिंह पम्मा पर कत्ल समेत कई धाराओं के तहत सात मामले दर्ज हैं। इसके पीछे एसजेएफ का हाथ लग रहा है और इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हरबीर सिंह की बुधवार को हुई गिरफ्तारी से पहले ही हिमाचल पुलिस छानबीन में जुटी थी। वहीं हरबीर की गिरफ्तारी के बाद भी हिमाचल पुलिस लगातार पम्मा को तलाश रही थी। हिमाचल पुलिस की ओर से मामले में बनाई गई सिट के सदस्य बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों और सिविल वर्दी में इलाके में घूम रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें