बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
हरियाणा के सोनीपत में दिनदिहाड़े तेज रफ्तार कार का कहर देखकर लोग सहम गए। कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। हादसा गांव बड़वासनी के पास हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।