फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएच01-सीके सीरीज के नए फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, कल से आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपने वाहन के लिए यदि फैंसी नंबर की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए मौका है। चंडीगढ़ रजिस्टिरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) नई सीरीज सीएच01-सीके के फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोगों को पहले पंजीकरण कराना होगा, जो कि शनिवार से शुरू हो जाएगा। इच्छुक लोग 24 जून शाम पांच बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। 25 जून से वाहन चालक अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे और 27 जून शाम 5 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

इस नीलामी में पुरानी सीरिज के नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीजे, सीएच01-सीएच, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए हैं। आरएलए की तरफ से बताया गया कि इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट या नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा। इसके बाद ही वह नंबरों के लिए बोली लगा सकेंगे। जिस नंबर के लिए जिसने सबसे ज्यादा बोली लगाई होगी, नंबर उसे बेच दिया जाएगा। आरएलए की ओर से साफ किया गया है कि इस नीलामी में वही हिस्सा ले सकता है, जिसने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। पंचकूला, मोहाली या किसी अन्य जगह से वाहन खरीदने वाला इसमें हिस्सा नहीं ले सकता। इसमें नंबरों की कैटेगरी के हिसाब से आरक्षित मूल्य तय किया गया है। अन्य किसी तरह की जानकारी के लिए 0172-2700341 पर या आरएलए दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें