फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रियो च गोल हुंदा, धमक चंडीगढ़ विच पेंदी' सिटी हॉकी एकेडमी के रुपिंदंर पाल सिंह जीत के हीरो

Sun, 07 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Indian Hockey Team - फोटो : file photo
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर देशवासियों को खुशी का तोहफा दे डाला। पहले दिन पुरुष हाकी में भारत का मुकाबला आयरलैंड के साथ हुआ। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड की टीम को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन


इस जीत में भारत की तरफ से चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी रुपिंदर पाल सिंह ने दो गोल दागे। यह गोल 27 वें और 49 वें मिनट में दागे गए। छह फुट के इस खिलाड़ी ने हॉकी की एबीसीडी सेक्टर 42 स्थित हॉकी एकेडमी से ही की। इस जीत से हॉकी एकेडमी के हर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। एकेडमी के खिलाड़ी हॉस्टल में मैच से पहले ही टीवी केसामने इकट्टे हो गए थे। जैसे ही उनके पंसदीदा और हॉकी के पूर्व एकेडमी के रुपिंदर पाल सिंह  गोल दागते तब तब तालियां बजती रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें