फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने जस्टिस एसजे वजीफदार को दिलाई शपथ

Sun, 07 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
oath ceremony justice vazifdar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने शनिवार को हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में जस्टिस एसजे वजीफदार को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस वजीफदार पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद का दायित्व निभा रहे थे।
विज्ञापन


समारोह में जस्टिस वजीफदार के परिजनों सहित पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप कैरों, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

साल 1980 में महाराष्ट्र व गोवा बार काउंसिल के सदस्य बने वजीफदार 
जस्टिस वजीफदार का जन्म चार मई 1956 को हुआ। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हिन्दुजा लॉ कॉलेज, मुंबई से एलएलबी की योग्यता हासिल की। 17 अक्तूबर, 1980 को बार काउंसिल महाराष्ट्र व गोवा के सदस्य बने।  उन्होंने 22 जनवरी 2001 को मुंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ ली। 21 जनवरी, 2003 को उनकी नियुक्ति स्थायी तौर पर न्यायाधीश के रूप में हुई। 15 दिसंबर 2014 को मुंबई उच्च न्यायालय से स्थानांतरण के तहत उन्होंने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद का कार्यभार ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें