फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब पुलिस के रिटायर कमाडेंट डल्ली भाजपा में होंगे शामिल, पूर्व सीपीएस जोश के दामाद हैं डल्ली

Tue, 23 Apr 2024 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

डल्ली एक सीनियर पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। अब वह अपना राजनीतिक करियर शुरू करने जा रहे हैं। उनका बेटा भी भाजपा नेता है। वे लंबे समय तक जालंधर में एडीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस से रिटायर्ड कमाडेंट हरविंदर सिंह डल्ली बुधवार को भाजपा का दामन थाम लेंगे। उनकी सास मोहिंदर कौर पूर्व सीपीएस है और इन दिनों भाजपा में हैं। 
विज्ञापन


डल्ली एक सीनियर पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। अब वह अपना राजनीतिक करियर शुरू करने जा रहे हैं। उनका बेटा भी भाजपा नेता है।

वे लंबे समय तक जालंधर में एडीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं। डल्ली ने पंजाब में जालंधर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई बड़े मामलों को संभाला है। आखिरी बार वे पीएपी में कमांडेंट पद पर तैनात थे।

जालंधर से पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गई थी। बीजेपी कर्मजीत कौर चौधरी को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।
विज्ञापन


डल्ली ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और पंजाब के कई अहम मुद्दे हैं, जिनको प्राथमिकता पर हल करने की जरूरत है। यह केंद्र सरकार की सहायता से ही संभव हो सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें