फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के एक शातिर को पकड़ा, जम्मू कश्मीर में करनी थी टारगेट किलिंग

Tue, 23 Apr 2024 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से तार जुड़े हैं, दुबई के रास्ते बैंक खाते में रुपये भेजे थे।आरोपी से पुलिस को ऑटोमैटिक चाइनीज पिस्टल, चार कारतूस और मैगजीन बरामद की है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : twitter @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने दहशतगर्दों के मंसूबों को एक बार फिर नाकाम करते हुए पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक गुर्गे को दबोचा है। आरोपी के पास से एक चाइनीज पिस्टल, 4 कारतूस और मैगजीन बरामद की गई है। पंजाब पुलिस ने जिस आरोपी को दबोचा है, वह जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की तैयारी में था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह जम्मू-कश्मीर में लक्षित हत्या कर वहां माहौल खराब करने की फिराक में था। इस आतंकी संगठन का हैंडलर पाकिस्तान में बैठकर हत्याओं को अंजाम देने की फिराक में था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव ऊधौ नंगल के लवप्रीत सिंह उर्फ पिचो के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक मैगजीन और चार कारतूसों समेत एक ऑटोमैटिक चीनी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25 और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की पुलिस टीमों ने रामा मंडी के इलाके में ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोचा। जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी लवप्रीत पाकिस्तान आधारित गुर्गों के लिए काम कर रहा था।

वह पंजाब में भी युवाओं को अपने साथ जोड़कर आतंकी संगठनों के लिए टीम तैयार कर रहा था। एसएसपी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ पिचो को पाकिस्तान आधारित हैंडलर ने दुबई के माध्यम से बैंक खातों में रुपये भेजे थे। वहीं, वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार जम्मू-कश्मीर के सांबा में डिलीवर किए गए थे।

एनआईए की रेड में मिले थे सुराग
पंजाब में बीते दिनों एनआईए की रेड से जो सुराग हाथ लगे थे, उसके आधार पर सोमवार को एजेंसी ने कश्मीर में नौ जगहों पर रेड की थी। पंजाब से मिले इनपुट के बाद लगातार एनआईए हरकत में हैं। जम्मू-कश्मीर में कई टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए पंजाब में नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यहां तक कि पंजाब में ही हथियार भेजकर टारगेट किलिंग के लिए गैंगस्टरों और अपराधियों से संपर्क साधा जा रहा है। इसका खुलासा विश्व हिंदू परिषद के नेता की हत्या के दौरान भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें