फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रिटायर्ड कैप्टन को पत्नी सहित बहू ने धक्के मारकर घर से निकाला, एक पार्षद और तीन महिलाओं समेत छह नामजद

Mon, 11 Dec 2023 07:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भुलत्थ (कपूरथला)

सार

रिटायर्ड कैप्टन की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने एक पार्षद तथा तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई रघुवीर सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के भुलत्थ तहसील के गांव बागवानपुर निवासी रिटायर्ड कैप्टन और पत्नी के साथ उनकी बहू तथा उसके रिश्तेदारों ने मारपीट घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं रिटायर्ड कैप्टन की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने एक पार्षद तथा तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।   

विज्ञापन


भुलत्थ के गांव बागवानपुर निवासी रिटायर्ड कैप्टन गुरबचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे तथा दो बेटियां हैं और सभी शादीशुदा हैं। उनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। जबकि वह तथा उनकी पत्नी अपने गांव बागवानपुर में रहते हैं। उनके छोटे बेटे चरणजीत सिंह की शादी वर्ष 2014 में नवजोत कौर निवासी गुरु नानक नगर चंडीगढ़ के साथ हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बेटे तथा बहू को अपनी चल व अचल संपत्ति से मई 2018 में बेदखल कर दिया था। गुरबचन सिंह ने यह भी बताया कि बेदखल करने के बाद भी उन्होंने उनके हिस्से की 2 किल्ले जमीन तथा रहने के लिए 6 मरले का प्लाट गांव में दिया हुआ है। उसके बेटे चरणजीत सिंह तथा उसकी पत्नी नवजोत कौर की आपस में अनबन हो गई। 

19 नवंबर 2023 को उनकी बहू नवजोत कौर अपने पिता परमजीत सिंह, मां सतपाल कौर, सरबजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी बागवानपुर, मंगल सिंह मुल्तानी निवासी भुलत्थ तथा परमजीत सिंह पार्षद सहित 14-15 अज्ञात लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और कहने लगे कि हम बात करने आए हैं। बातों-बातों में उन्होंने उसे तथा उसकी घरवाली को धक्के मार कर घर से निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि दंपती ने बहुत शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि तभी से दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। शिकायतकर्ता बुजुर्ग गुरबचन सिंह की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजोत कौर पुत्री परमजीत सिंह, परमजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह, सतपाल कौर पत्नी परमजीत सिंह, सरबजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी बागवानपुर, मंगल सिंह मुल्तानी निवासी भुलत्थ तथा पार्षद परमजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें