चंडीगढ़। एचसीएस शंभू ने बुधवार को नगर निगम में कार्यभार संभाल लिया। उन्हें संयुक्त आयुक्त (दो) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नगर निगम के अन्य अधिकारियों के विभाग में भी फेरबदल किया गया है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने दी। एचसीएस शंभू को सब ऑफिस मनीमाजरा के इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वह हर वीरवार को बैठेंगे। इसके अलावा टैक्स ब्रांच, वेंडर सेल, इनफोर्समेंट ब्रांच, अपनी मंडी और डे मार्केट, कॉलोनी और लाइसेंसिंग ब्रांच, नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन, स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम, सीआरयू और आरटीआई ब्रांच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अतिरिक्त आयुक्त हरजीत सिंह संधू एस्टेब्लिशमेंट, एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर, कम्युनिटी सेंटर और ओपन स्पेस की बुकिंग, एस्टेट ब्रांच, आईटी, लीगल और पब्लिक रिलेशन ब्रांच, मॉनिटरिंग सेल और कोआर्डिनेशन सेल, ग्रीवेंस और पेंडिंग रेफरेंस, बिल्डिंग और प्लानिंग ब्रांच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं संयुक्त आयुक्त (एक) गुरिंदर सिंह सोढ़ी को अकाउंट और हाउस अलॉटमेंट ब्रांच, फायर और इमरजेंसी सर्विस, चीफ फायर ऑफिसर, स्वच्छ भारत मिशन, एमओएच विभाग से संबंधित सभी कार्य, प्राइमरी हेल्थ, पार्किंग ब्रांच, केयरटेकर ब्रांच और मैकेनिकल ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।