फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध... कोरोना महामारी में लोगों ने गूगल पर सर्वाधिक सर्च किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 के चरम के समय विश्वभर में गूगल ट्रेंडस पर योग को सर्वाधिक सर्च किया जा रहा था। लोग गूगल पर योग के साथ तनाव और अवसाद के साथ जोड़कर सर्च कर रहे थे। शहर की योग थेरेपिस्ट परिणीता जिंदल ने अन्य शोधकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना महामारी के समय में योगा के चलन पर शोध किया है। इस शोध को पीयूबीएमईडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योगा में पब्लिश किया गया है।
विज्ञापन

ग्रिड की योगा थेरेपिस्ट परिणीता ने बताया कि टीम के साथ एक नंवबर 2019 से लेकर 31 मई 2020 के मध्य गूगल ट्रेंड्स पर योग को लेकर शोध किया। इसे तीन भागों में बांटा गया। कोरोना काल से पहले का समय, कोविड-19 संक्रमण अवधि और तीसरा कोरोना महामारी का समय शामिल किया गया। शोध में पाया कि गूगल ट्रेंडस के अनुसार विश्वभर में कोरोना महामारी के समय में लोगों का योग के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है, लेकिन कोरोना महामारी से उभरने के समय में अब थोड़ा कम होता जा रहा है। इसलिए अभी भी हमें जरूरत है कि हम योग को अपनी प्रतिदिन की जिंदगी का हिस्सा बनाए। शोध में पाया कि योगा को लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ जोड़कर सर्च कर रहे थे।
विदेशों में लोगों ने योग को किया अधिक सर्च
शोध में पाया कि जब कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया, उस दौरान स्पेन, रूस, ब्राजील, फ्रांस और इटली में योग को सर्वाधिक सर्च किया गया है। शोध टीम में दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार हर आशीष जिंदल, एम्स गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर लिमालेमला जामिर, आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज पुणे के एसोसिएट प्रोफेसर धर्मजीत सिंह और कनाडा की हिमानी दत्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें