फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: चंडीगढ़ में मनोज परिदा ने फहराया तिरंगा, मंच से कोरोना योद्धाओं का किया धन्यवाद

Tue, 26 Jan 2021 11:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोज परिदा ने फहराया झंडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा शामिल हुए। परिदा ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और फिर मंच से भाषण देते हुए कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा और लोग बाहर नहीं जा पा रहे थे तब चंडीगढ़ प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन के जरिए लोगों के घरों तक दूध, सब्जी और राशन पहुंचाया। शहरवासियों ने प्रशासन का साथ दिया, जिसकी वजह से कोरोना को लगभग हरा दिया गया है। 

विज्ञापन


मनोज परिदा ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, पशु क्रेडिट कार्ड योजना, अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम, शहर के विभिन्न स्कूलों में बनाए जा रहे स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई अंडरपास, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन समेत कई योजनाओं का जिक्र किया। 

रुमाल का रंग जांच रहे सुरक्षाकर्मी
किसान आंदोलन का असर चंडीगढ़ के गणतंत्र दिवस समारोह पर भी देखने को मिला। परेड ग्राउंड के बाहर पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा रही। साथ ही सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर व्यक्ति के रुमाल कर रंग जांचते नजर आए। कार्यक्रम स्थल के बाहर बैरिकेडिंग भी बढ़ाई गई थी और कार्यक्रम स्थल पर भी पुलिसकर्मियों की संख्या आमतौर से ज्यादा रही। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी, हालांकि मौके पर ऐसा कुछ भी होता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन




मेयर रविकांत शर्मा ने फहराया तिरंगा
चंडीगढ़ नगर निगम में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान मेयर रविकांत शर्मा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने परेड का निरीक्षण और फिर मौजूद लोगों को संबोधित किया। ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मेयर व निगम आयुक्त केके यादव ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्षदों के अलावा निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात रहने वाले 144 कर्मचारियों सहित 17 सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वच्छ सर्वेक्षण में मदद करने वाले 18 लोगों को नगर निगम ने सम्मानित किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें