बुलंद आवाज की मलिका गायिका गुरमीत बाबा का निधन पंजाब और दुनिया भर के पंजाबी लोक प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति प्रशस्ति पत्र धारक, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजी गईं बावा को लोक गायन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। - बनवारी लाल पुरोहित, राज्यपाल, पंजाब
उनके जाने का बेहद दुख है। गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज थी जिसने अपने साफ सुथरे और अर्थपूर्ण गायन के द्वारा आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की। गुरमीत बावा अपनी लंबी हेक के लिए जानी जाती थीं। -सुखजिंदर सिंह रंधावा, उपमुख्यमंत्री, पंजाब
हमारी सम्मानित पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से पंजाबी संगीत को बड़ी क्षति पहुंची है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। -कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लंबे समय तक उन्होंने सेवा की है। इस लोक गायिका के चले जाने से पंजाबी लोक गायन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसको कोई भी पूरा नहीं कर सकता। - परगट सिंह, शिक्षा मंत्री, पंजाब