फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की इस बहू को सेल्यूट, कोलंबिया में MLA बनी मशहूर पत्रकार की बीवी

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
कोलंबिया (बीसी) विधानसभा की सदस्य बनी पंजाब की बहू
विज्ञापन
देश की इस पंजाबी बहू को सेल्यूट कीजिए। मशहूर पत्रकार की बीवी और मशहूर लेखक की यह बेटी कोलंबिया में विधायक बनी है। ये हैं प्रसिद्ध समाजसेवी रचना सिंह। वे ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) के विधानसभा हलका सरी ग्रीन टिंबर से विधायक चुनी गई हैं। उन्हें नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन


उन्होंने वहां के मौजूदा विधायक सुए हैमल को हराया है। प्रसिद्ध रेडियो ब्रॉडकास्ट और मशहूर पत्रकार गुरप्रीत सिंह की पत्नी प्रसिद्ध पंजाबी लेखक डॉ. रघुबीर सिंह की बेटी है। वह जालंधर के प्रसिद्ध सहगल परिवार की बहू हैं। इस परिवार का आदमपुर में एक पेट्रोल पंप भी है। इनका देवर गुरमीत सिंह मौंटी सहगल पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन और यूथ अकाली दल का प्रवक्ता है।
विज्ञापन

बहू की जीत सम्मान की बात है

कोलंबिया (बीसी) विधानसभा की सदस्य बनी पंजाब की बहू
रचना सिंह के ससुर एमएस सहगल ने कहा कि उनकी बहू की जीत उनके लिए सम्मान की बात है। रचना की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत और वचनबद्धता के कारण ही उन्हें ऐसी जीत मिली है। उनकी सास बीबी सुरिंदर कौर सहगल ने कहा कि रचना सिंह की इस प्राप्ति के लिए वह परमात्मा की शुक्रगुजार हैं।

रचना ने शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्‍टर 35 स्थित सरकारी हाई स्कूल में की है और इसे बाद उच्च शिक्षा उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राइज़ की। पंजाब विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्यरत डॉ. योगराज ने कहा कि चंडीगढ़ वासियों और पंजाब के लिए गर्व की बात है कि यहां से पढ़ी रचना ने विदेश में जाकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें