चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी केसंध्या विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद खालिद ने पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि पुटा मतदाता सूची से गैर-शिक्षकों को हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि सूची में शामिल कई शिक्षक अब शैक्षणिक सेवाएं नहीं दे रहे हैं। वे परीक्षा नियंत्रक दफ्तर, पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर इत्यादि जगह कार्यरत हैं। इसके अलावा कई वोटर कंप्यूटर प्रोग्रामर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर काम कर रहे हैं, इन लोगों का नाम सूची से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इनका पद शैक्षणिक नहीं है और न ही ये शिक्षक हैं।
शिक्षकों की 37वें दिन भी भूख हड़ताल जारी
पुटा की ओर से आयोजित शिक्षकों की भूख हड़ताल 37वें दिन भी यूनिवर्सिटी परिसर में जारी रही। भूख हड़ताल में सोमवार को समाजशास्त्र विभाग के डॉ. पंकज श्रीवास्तव, एंथ्रोपोलॉजी विभाग से डॉ. रमेश साहनी, यूएसओल से डॉ. गौतम बहल, रसायन विभाग से डॉ. नवनीत कौर, बायोफिजिक्स विभाग से डॉ. सर्वनरिंदर कौर ने हिस्सा लिया। पुटा के सदस्य शिक्षकों की मांगें और सातवें पे कमीशन को लागू करने के लिए धरने पर बैठे हैं।