फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पूजा के साथ मूर्ति स्थापना समारोह शुरू

Thu, 17 Apr 2014 12:12 PM IST
नीरज पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 के श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में चार दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह सुबह 8 बजे पूजा के साथ शुरू हो गया है। कल भी सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पूजा होगी। शनिवार को सुबह 8 से 12 बजे तक पूजा और शाम को 3 से 5 बजे तक कीर्तन होगा।
विज्ञापन


5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी और देर शाम आरती होगी। 20 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 8 बजे पूजा, सुबह 9 बजे हवन और सुबह 10 बजे से मूर्ति संकीर्तन दर्शन शुरू हो जाएंगे।

मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि वीरवार से चार दिवसीय धार्मिक समारोह का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण, माता बगलामुखी, नवग्रह और जय विजय, जाहर वीर श्री गागा जी की मूर्तियां स्थापित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रतिमाओं को जलाधिवास, शुक्रवार को अन्नानिवास, शनिवार को फल एवं पुष्प निवास कराया जाएगा। शाम को शोभयात्रा का भी आयोजन होगा। समारोह के अंतिम दिन रविवार को हवन के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसी दिन मूर्ति दर्शन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें