फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायकों को राहत, अब स्कूल मुखिया नहीं कर सकेंगे रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित कमेटी लेगी फैसला
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षक व लैब सहायक की अनुपस्थिति के बारे में स्कूल मुखिया को करना होगा डीईओ को अवगत
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को बड़ी राहत दी है। एक तो स्कूल मुखिया अब उन्हें अपनी मर्जी से रिलीव नहीं कर सकेंगे, बल्कि इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित कमेटी फैसला लेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि कोई भी हेडमास्टर या फिर स्कूल मुखिया कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायकों को अपनी मर्जी से रिलीव नहीं करेगा। बाकायदा स्कूल मुखिया को कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक की गैर हाजिरी या फिर उसके आचार के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को लिखित में सूचित करना होगा।
प्रदेशभर में 4200 कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक स्कूलों में कार्यरत हैं। इनकी शिकायत दी थी कि कुछ स्कूल मुखिया अपनी मर्जी से उनकी रिलीव कर रहे थे। आरोप है कि मुखिया न केवल स्कूल मुखिया लैब सहायकों के साथ बुरा बर्ताव करते थे, बल्कि उन्हें बार-बार रिलीव करने की धमकी देते थे। मामला संज्ञान में आने के बाद इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने कड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कमेटी, जिसमें ब्लाक शिक्षा अधिकारी और एक प्रधानाचार्य शामिल होंगे। यह समिति ऐसी शिकायतों की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट की काॅपी निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें