फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नागरिक अस्पताल से रेफर बच्चे ने रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- एंबुलेंस में नहीं थी ऑक्सीजन की व्यवस्था, EMT भी नहीं गया साथ

Wed, 15 Jun 2022 04:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में पता करेंगे कि ईएमटी साथ क्यों नहीं गया? जो आरोप लगाए गए है, उनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बच्चे के साथ मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नागरिक अस्पताल से रेफर एक वर्षीय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में ईएमटी मौजूद नहीं था और ना ही ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था थी। इसके चलते उनके बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से की है।

विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने एक वर्षीय बेटे महेश को सांस की दिक्कत के चलते उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया था। चिकित्सकों ने महेश की हालत को गंभीर देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मुहैया करवाई थी। 

नियमानुसार एंबुलेंस में मरीज के साथ ईएमटी का होना जरूरी होता है लेकिन चालक ही एंबुलेंस को लेकर रोहतक के लिए चल पड़ा। पिता सुनील ने आरोप लगाया कि रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई और जब इसके बारे में चालक को बताया तो उसने प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसी दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वह वापस अपने बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर खड़े होकर रोष व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल रेफरल सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जय कुमार मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में पता करेंगे कि ईएमटी साथ क्यों नहीं गया? जो आरोप लगाए गए है, उनकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें