फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job News: पंजाब में 1800 कांस्टेबल और 300 सब इंस्पेक्टर की भर्ती जनवरी से होगी शुरू

Sun, 18 Dec 2022 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले ही कैबिनेट बैठक में भर्ती का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद अब पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल तैयार कर लिया है। यह सारा खाका इस तरह तैयार किया गया है कि युवाओं की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और साथ ही वे आराम से पंजाब पुलिस की परीक्षा में भी शामिल हो सके।
विज्ञापन
Punjab Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को रोजगार देने के लिए पंजाब पुलिस अब हर साल भर्ती निकालेगी। 1800 पदों पर कांस्टेबल और 300 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। पुलिस ने भर्ती का सारा खाका तैयार कर लिया है, साथ ही इसे मंजूरी के लिए गृह विभाग को भेज दिया है। उम्मीद है कि एक जनवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू होकर अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। राज्य में आप की नई सरकार आते ही तय किया गया था कि अब हर साल पंजाब पुलिस में मुलाजिम भर्ती होगी। इससे युवाओं को जहां नौकरी मिलेगी वहीं, युवा विदेश में जाने से भी रुकेंगे। इससे ब्रेन ड्रेन होने से भी बचेगा। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही कैबिनेट बैठक में भर्ती का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद अब पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल तैयार कर लिया है। यह सारा खाका इस तरह तैयार किया गया है कि युवाओं की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और साथ ही वे आराम से पंजाब पुलिस की परीक्षा में भी शामिल हो सके। भर्ती के इंतजाम सभी जिलों में किए जा रहे हैं।
 

  • चरण                                      अनुमानित तिथियां
  •  
  •                                  सब इंस्पेक्टर         कांस्टेबल
  • भर्ती प्रक्रिया का               1 जनवरी           1 जनवरी
  • विज्ञापन
  • लिखित परीक्षा                10 जून                  3 जून
  • लिखित परीक्षा               1 अगस्त                1 अगस्त
  • का परिणाम
  • फिजिकल टेस्ट              1 6 से 25 सितंबर    1 से 15 सितंबर
  • व स्क्रीनिंग 
  • फाइनल परिणाम            20 अगस्त              20 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें