फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्ट पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन निकालने का विरोध

Wed, 08 Jun 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कप्तान सिंह सोलंकी, गवर्नर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से कांट्रैक्ट पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन देने का कर्मचारियों ने विरोध किया है। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक से मिला। सीसीईटी सेक्टर-26 में कांट्रैक्ट पर ही दोबारा 20 पदों के लिए विज्ञापन के फैसले का विरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी से मिलकर नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के कन्वीनर राकेश कुमार का कहना है कि प्रशासन के कुछ अफसरों के गलत फैसले के कारण दोबारा से विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि पहले नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अगर निकाले गए कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल नहीं किया तो कर्मचारी इंटरनेशनल योग दिवस पर काले बिल्ले लगाकर योग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भरोसा दिया था कि निकाले कर्मियों को एडजस्ट करने का फैसला लिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें