फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को सजा के बाद पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, 6 दिन बाद इंटरनेट बहाल

Tue, 29 Aug 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
6 दिन बाद इंटरनेट बहाल
विज्ञापन
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। 6 दिन बाद इंटरनेट बहाल हुआ और बसें दौड़ने लगी। मंगलवार सुबह हुई मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी उच्च स्तरीय बैठक में इंटरनेट बहाल करने और ट्रेन-बस सर्विस शुरू करने पर फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक के बाद गृह सचिव राम निवास ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिन के बाद हरियाणा में इंटरनेट सेवा बहाल की जाती है, लेकिन 8 जिलों में इस पर पाबंदी रहेगी। हालांकि पंचकूला में इंटरनेट सर्विस शुरू हो गई, लेकिन रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार व अन्य दो जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा। 
विज्ञापन

बसें शाम को शुरू होंगी, दो रूट पर ट्रेन सर्विस बैन

6 दिन बाद इंटरनेट बहाल
वहीं बस और ट्रेन सेवा भी शाम तक शुरू हो जाएगी। रोहतक और हिसार रूट पर ट्रेन सेवा पर फिलहाल पाबंदी रहेगी। गृह सचिव ने बताया कि 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले के चलते तीन दिन के लिए हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था। राम रहीम को सजा के ऐलान के चलते यह पाबंदी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

सोमवार को बाबा को 20 साल की सजा मिलने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य थे, जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने आज इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। दूसरी ओर, डेरा सच्चा सौदा के मुख्य नगर सिरसा में मंगलवार सुबह 7 बजे से 12 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें