फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में राम रहीम को 20 साल की कैद, नए डेरा मुखी की दौड़ में बेटा सबसे आगे

Tue, 29 Aug 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार में दस-दस साल की सजा सीबीआई की कोर्ट ने सुनाई है। साथ ही 15-15 लाख जुर्माना भी लगाया है। इसमें 14-14 लाख दोनों साध्वियों को दिया जाएगा। दस दस साल की सजाएं भी अलग अलग चलेंगी यानी बाबा को पहले दस साल जेल में गुजारना होगा। उसके बाद दूसरी सजा में दस साल फिर जेल में रहना होगा। इस तरह राम रहीम की पूरी जिंदगी जेल में ही गुजरने वाली है।
विज्ञापन


सुनारिया जेल में लगी अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद माननीय न्यायाधीश जगदीप सिंह ने फैसला सुनाया। इससे पहले डेरा मुखी के वकील ने राम रहीम के समाज सेवा का हवाला देकर कम से कम सजा की अपील की। जबकि सीबीआई के वकील ने डेरा मुखी के अपराध को असामान्य बताते हुए उम्रकैद की सजा की मांग की थी। वहीं, राम रहीम को सजा सुनाने से पहले ही डेरा समर्थकों ने सिरसा को हिंसा के हवाले कर दिया। दो गाड़ियों को जला दिया। सेना हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
  #GurmeetRamRahimSingh sentenced to 20 years(10-10 in both cases). Both sentences to run consecutively: CBI Spokesperson Abhishek Dayal pic.twitter.com/i9V9DrxeMp — ANI (@ANI) August 28, 2017
विज्ञापन

Ram Rahim Jail - फोटो : File Photo
साध्वी से यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिया था। हालात बिगड़ते देख राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था।

वहीं, पंचकूला और सिरसा सहित हरियाणा के दूसरे जिलों और पंजाब से लेकर राजस्थान एवं दिल्ली एनसीआर तक में डेरा समर्थकों ने आगजनी की थी। पंचकूला और सिरसा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 38 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई कारों और बाइक को आग के हवाले कर दिया था। कई जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी। हिंसा को देखते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई के जज को रोहतक जिला जेल जाकर सजा सुनाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सुनारिया जेल में अदालत लगाने की व्यवस्था की गई थी।

दोपहर करीब 12 बजे हेलीकाप्टर से सीबीआई के जज जगदीप सिंह रोहतक पहुंचे। इसके बाद जेल में बनी अदालत में सुनवाई की औपचारिकताएं पूरी की गईं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि डेरा मुखी का अपराध सामान्य नहीं है। इसलिए दस साल की सजा दी जाती है। सुनवाई के दौरान डेरा मुखी हाथ जोड़कर खड़ा रहा। सजा सुनने के बाद फूटफूट कर रो पड़ा और जमीन पर बैठ गया। दोपहर करीब 3.27 पर अदालत का फैसला आया।
विज्ञापन

Ram Rahim
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल
रोहतक में डेरा समर्थकों की ओर से बवाल की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए थे। स्कूल कालेज को बंद रखा गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें न फैलें इसलिए मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रोहतक आने वाली ट्रेनों और रोडवेज की बसों को बंद रखा गया था।

सेना को अलर्ट पर रखने के साथ ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। जेल को चारों ओर से पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। एक किलोमीटर पहले ही मीडिया सेंटर बनाया गया था। शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों और पुलिस को तैनात किया गया था। नाकों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही थी। बाजार खुले थे लेकिन आधी दुकानें बंद थीं। सड़कों पर बहुत कम वाहन नजर आ रह थे। माहौल में तनावपूर्ण शांति पसरी हुई थी।

कोर्ट में ही किया गया बाबा का चेकअप
राम रहीम का जेल ले जाने से पहले कोर्ट में ही पीजीआई के डाक्टरों ने उसके स्वास्थ्य का चेकअप किया। सेहत सामान्य पाए जाने के बाद डेरा मुखी को जेल ले जाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें