हनीप्रीत को राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक तक ले जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई दी और बताया कि आखिर उसे साथ क्यों ले जाया गया। डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद हेलीकॉप्टर में की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को उनके साथ यात्रा करने की अनुमति को सीएम ने सुरक्षा से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि अदालती कार्रवाई के दौरान हनीप्रीत को वहां रहने की अदालत से अनुमति मिली थी। बाद में हनीप्रीत की सुरक्षा के लिए उसे डेरा प्रमुख के साथ रोहतक लाया गया। वहीं राम रहीम के खिलाफ अदालती कार्रवाई के बाद हुई हिंसा पर चौतरफा घिरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा वह इस्तीफा नहीं देंगे।
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हिंसा की रिपोर्ट सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि इस्तीफा मांगने वाले मांगते रहें। खट्टर ने हालात को सामान्य बनाने के लिए अपनी सरकार की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि कम से कम बल प्रयोग करके हालात पर नियंत्रण पा लिया गया।