फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह से मिलकर बोले खट्टर, इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं, जो किया कोर्ट के आदेश पर

Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और पंचकूला में हिंसा पर सफाई पेश करते रिपोर्ट सौंपी। मुलाकात के बाद सीएम खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो इस्तीफा मांगता है वो मांगता रहे, हमने अपना काम अच्छी तरह से किया था।
विज्ञापन
Jo maangta hai vo maangta rahe, humne apna kaam acchi tarah kiya tha: Haryana CM ML Khattar on demands for his resignation pic.twitter.com/g5SemDLLNt — ANI (@ANI) August 30, 2017 मनोहर लाल ने कहा कि इस समय हरियाणा में शांति है। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दी गई है। सीएम ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया था। बहुत सोच समझकर हालातों को संभाला। कोई कुछ भी कहे, हम अपने काम से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

'जल उठा हरियाणा' तो उठने लगी इस्तीफे की मांग

Violence breaks out in Panchkula
बता दें कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा फैल गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान पंंचकूला में हुआ। हाईकोर्ट के बार-बार चेतावनी देने का बावजूत हरियाणा सरकार विफल नजर आई।

पंचकूला और सिरसा में करीब 37 लोग मारे गए वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और सरकारी संपत्ति को भी आग के हवाले कर दिया था।  इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे की मांग उठने लगी। माहौल गरमाता देख बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने खट्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। जिसे आज मनोहर लाल ने अमित शाह को सौंपा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें