फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः अब इस मर्डर केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुआ राम रहीम, पढ़ें क्या है मामला

Sun, 20 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर चल रहे डेरा मैनेजर रंजीत सिंह मर्डर मामले की शनिवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये और अन्य आरोपी अवतार सिंह, सबदिल व जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। आरोपी इंद्रसेन ने शनिवार को हाजिरी माफी के लिये आवेदन दे रखा था। मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की हत्या की गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। अब यह मामला भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें