राजस्थानी और मध्यप्रदेश की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग एग्जीबिशन
अगर आप राजस्थान और मध्यप्रदेश का कल्चर देखना चाहते हैं तो कला से पंजाब कला भवन की आर्ट गैलरी में आएं। यहां कल से भूपाल के क्रिएटिव क्रिएटर ग्रुप द्वारा पेंटिंग एग्जिबिशन शुरु की जा रही है, जोकि 6 नवंबर तक चलेगी। एग्जिबिशन में राजस्थान और मध्य प्रदेश के 10 कलाकार 70 के करीब अपनी पेंटिंग्स डिस्प्ले करेंगे।
प्रदर्शनी में रणथंबोर के जंगलों से लेकर भोपाल के मंदिर
चार दिन चलने वाली इस पेंटिंग प्रदर्शनी में रणथंबोर के जंगलों के साथ-साथ वहां के किलों को पेंटर पप्पू यादव ने अपने ब्रश के जरिए कैनवस पर उतारा है। फोटोग्राफ की तरह दिखने वाली इस पेंटिंग में पप्पू यादव ने रणथंबोर के नेशनल पार्क की और किलों की 12 तस्वीरों को अपनी एक पेंटिंग में डिस्प्ले किया है।
वही प्रदर्शनी में डॉक्टर शैलेंद्र हरि नामदेव की पेंटिंग्स में भूपाल के मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदर्शनी में राजस्थान के आभूष्ण और पोशाकों की पेंटिंग भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
यह चित्रकार करेंगे अपना आर्ट वर्क डिस्प्ले
प्रदर्शनी में रविंदर शंकर रॉय, गुलाब चंद चीपा, देवीलाल, पुष्पिंदर सिंह, शंकर राजपूत, डॉक्टर राजू राठौड़, पप्पू यादव, रामशंकर मिश्रा, शैलेंद्र हरि नामदेव और पंकज तैलंग अपनी पेंटिंग को डिस्प्ले करेंगे।