पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश होती रही। कई शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई और साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। खेती विशेषज्ञों ने इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए वरदान बताया है।
वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की खबर है। लुधियाना में पीएयू स्थित मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। अभी और बारिश होने की संभावना है।
इस बारिश से गेहूं की फसल को लाभ होगा और उत्पादन बढ़ेगा। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को कम से कम तापमान 10.2 और ज्यादा से ज्यादा 18.2 तक रिकॉर्ड किया गया।