फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं से मिले राहुल गांधी, विस चुनाव रणनीति पर विचार

Fri, 03 Jun 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने अब पंजाब कांग्रेस को इलेक्शन-मोड में डालने की तैयारी कर ली है। वीरवार को राहुल ने नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह, सह प्रभारी हरीश चौधरी और कांग्रेस विधायक दल के नेता चरनजीत सिंह चन्नी मौजूद थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान प्रमुख तौर पर चुनाव की कैंपेन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कैप्टन ने राहुल को बताया कि खास रणनीति के तहत पार्टी ने अक्रामक मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है। जिसके तहत भरती घोटाले को लेकर पार्टी 18 जून को सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव में धरना देगी। इसके अलावा गन्ना किसानों के बकाये के मुद्दे को लेकर दीनानगर में धरना दिया जाएगा।

साथ ही राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर जालंधर में सरकार के खिलाफ धरना होगा। प्रशांत किशोर ने खास रणनीति के तहत इन धरनों की योजना बनाई है। इससे न सिर्फ पंजाब के तीनों क्षेत्र मालवा, दोआबा और माझा कवर होगें। साथ ही पंजाब केतीन प्रमुख मुद्दे भ्रष्टाचार, खेती और कानून-व्यवस्था कवर किए जाएंगे। बैठक के दौरान मंथन किया गया कि पार्टी को जल्द से जल्द निचले स्तर पर चुनावी कैंपेन शुरू कर देनी चाहिए। ब्लॉक और गांव स्तर पर वर्करों को मोटिवेट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद पार्टी के तेवर और अक्रामक हो सकते हैं। राहुल ने सभी नेताओं से पंजाब के हालातों के बारे में फीडबैक लिया। उसके बाद शकील अहमद ने भी पंजाब के नेताओं केसाथ अलग बैठक की।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें