लुधियाना के स्टूडेंट्स ने इजात किया अनोखा एसी सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
कभी आपने सुना है, धूप से चलने वाला एसी। इसे सच कर दिखाया है लुधियाना के 7 छात्रों ने। गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स, खन्ना लुधियाना के सात छात्रों ने सूर्य की उर्जा से चलकर ठंडी हवा देने वाला ऐसी तैयार किया है। मकैनिकल व सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंस राजपाल, प्रिने चोपडा, हरिन्द्र सिंह, मनिन्द्र सिंह, दीपईंद्र सिंह, खुशकरन सिंह व हरजोत सिंह नामक छात्रों ने यह नया प्रयास करते हुए सिर्फ 40 हजार की कीमत वाला सोलर ऐसी तैयार किया है।
इस संबंधी ऐसी को तैयार करने वाले प्रिंस राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य उर्जा से बैटरी एक बार चार्ज करके यह ऐसी पांच से सात घंटे तक चल सकता है। हरजिन्द्र सिंह ने ऐसी की बनतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि .75 टन के इस ऐसी में एक हार्स पावर की मोटर लगी है। सोलर पेनलों से 65 अपीयर के करंट के माध्यम से 24 वोल्ट के करंट से बैटरी चार्ज होती है। इसी तरह यह ऐसी जहां दिन में लगातार चार्ज होते होते पूरा दिन चल सकता है वहीं रात में पांच से सात घंटे आराम से चल सकता है।
इसी तरह एक माह में औसतन 10 हजार रुपए तक की बिजली बचाई जा सकती है। इस अवसर पर गुलजार ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजैक्ट पर इन छात्रों द्वारा एक पेपर भी पेश किया जा चुका है जिसे काफी प्रशंसा मिली है। इंजीनियर गुरकीरत सिंह अनुसार यह ऐसी वातावरण प्रेमी व प्रदूषण मुक्त होने के चलते मानवता के लिए बेहद लाभदायक है।
इसके अलावा इन छात्रों द्वारा इस सोलर ऐसी को आटोमोबाइल यानी गाडियों में उपयोग करने लायक भी बनाया गया है। ऐसी को दी जाने वाली बिजली क्योंकि सोलर पेनल के माध्यम से दी जाती है इसलिए गाडी के तेल का उपयोग उतना ही होगा। उससे न सिर्फ तेल बचेगा बल्कि इंजन पर भी कम भार पड़ेगा। गाडियों में उपयोग किए जाने वाले सोलर ऐसी का उपयोग उन क्षेत्रों में किया जा सकता है जहां पूरा वर्ष गर्मी रहती है। इस अवसर पर इंजी गुरकीरत सिंह ने बताया कि इस ऐसी के व्यापारीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं।