फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर प्रदेशभर में धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्तों के माध्यम से सीएम के नाम सौंपा 26 सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। मांगों को लेकर हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेशभर के जिलों में धरना प्रदर्शन किए और 26 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपे। संघ ने चेताया कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो विधानसभा चुनावों में कर्मचारी खुलकर सरकार की मुखालफत करेंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल गुर्जर, सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी ने बताया कि करनाल में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के आंदोलन को इस बात पर वापस लेने को मजबूर किया गया कि पांच अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाएगा। लेकिन सरकार ने आठ अगस्त को कैबिनेट मीटिंग में नियमित करने की घोषणा के विपरीत काम किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, 8वें वेतन आयोग का गठन कर लागू किया जाए, 50 प्रतिशत डीए को बेसिक वेतनमान के 7वें वेतन आयोग के अनुसार 50 प्रतिशत होने के उपरांत अन्य भत्ते दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें