फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जुलाई में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से पंजाब के राजस्व में रिकाॅर्ड 71% बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकॉर्ड 71 प्रतिशत से अधिक आय प्राप्त हुई है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि लोगों को पारदर्शी, साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने का ही नतीजा है कि राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22%, जून में 42% और जुलाई में 71% आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य रंगला पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा है।
जिंपा ने बताया कि जुलाई 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71% अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी। जिंपा ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए हैं, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआई राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यह नंबर केवल लिखित शिकायतों के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें