अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अगस्त को जालंधर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराएंगे। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा में और डिप्टी स्पीकर जय किशन रूपनगर में प्रशासनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसी तरह पंजाब का हर कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पटियाला में, अमन अरोड़ा फाजिल्का में, डॉ. बलजीत कौर बरनाला में, कुलदीप सिंह धालीवाल तरनतारन में, डॉ. बलबीर सिंह संगरूर में, ब्रह्म शंकर पठानकोट में, लाल चंद गुरदासपुर में, लालजीत सिंह भुल्लर फिरोजपुर में, हरजोत सिंह बैंस एसएएस नगर, हरभजन सिंह मोगा में, चेतन सिंह जोड़ामाजरा मानसा में, अनमोल गगन मान एसबीएस नगर, बलकार सिंह लुधियाना में और मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां अमृतसर में जिला प्रशासन की ओर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।