फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मस्कट में फंसीं पंजाब की कई महिलाएं, मंत्री धालीवाल ने एस. जयशंकर को लिखा पत्र, मदद की अपील

Fri, 12 May 2023 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की कई महिलाएं ओमान की राजधानी मस्कट में फंसीं। वीडियो वायरल होने के बाद इन्हें वापस लाने का मुद्दा पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। 
विज्ञापन
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ओमान की राजधानी मस्कट में फंसीं पंजाबी महिलाओं की सुरक्षित वापसी के लिए शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा। धालीवाल ने इन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इन्हें भारत वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की। उन्होंने विदेश मंत्री से संबंधित दूतावासों के समक्ष यह मामला उठाने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन


धालीवाल ने पत्र में लिखा कि मैं आपका ध्यान मस्कट में पंजाबी महिलाओं के फंसे होने संबंधी वायरल एक वीडियो और कुछ अखबारों में छपी खबरों की ओर ले जाना चाहता हूं। इन महिलाओं में से ज्यादातर हैदराबाद के एक एजेंट के जरिये रोजगार की तलाश में वहां गई थीं। धालीवाल ने आगे लिखा कि बेईमान एजेंटों की गतिविधियां रोकने के लिए विदेश मंत्रालय जरूरी कदम उठाए ताकि महिलाओं के साथ धोखा न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें