फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा को 60 रन से हरा पंजाब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में पंजाब ने ओडिशा को 60 रन से हरा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेले मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। गुरकीरत मान ने 39 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। गेंदबाजी में ओडिशा से बिशाक राउत ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 129 रन बनाए। अभिषेक राउत ने 56 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 74 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से मयंक मारकंडे ने 25 रन देकर 2 विकेट और सिद्धार्थ कौल ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। इस जीत से पंजाब को 4 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें