फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब को जल्द मिलेगी 100 आम आदमी क्लीनिकों की सौगात, मेडिकल कॉलेजों के काम में आएगी तेजी

Thu, 07 Dec 2023 02:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने राज्य में बन रहे मेडिकल कॉलेज के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके इसके अलावा उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के बारे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जिलों के अधिकारियों से हासिल की।
विज्ञापन
Punjab News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का फैसला लिया। बैठक में तय किया गया कि 100 आम आदमी क्लीनिकों को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। यह क्लीनिक बनकर तैयार हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वहीं सीएम ने राज्य में बन रहे मेडिकल कॉलेज के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके इसके अलावा उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के बारे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जिलों के अधिकारियों से हासिल की। सीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि लोगों को किसी भी तरह की अस्पतालों में दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयां मुफ्त में मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें