फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे, पटियाला में हुआ आनंद कारज, जानें कौन हैं इनायत रंधावा

Thu, 07 Dec 2023 02:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी साझा की थी। उस समय सिद्धू अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में थे। इस फोटो में इनायत रंधावा भी थीं। 
विज्ञापन
बेटे करण और बेटी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ। गुरुवार शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इसमें राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन



                                                        करण सिद्धू और इनायत रंधावा।
विज्ञापन


जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी साझा की थी। उस समय सिद्धू अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में थे। इस फोटो में इनायत रंधावा भी थीं। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत व करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। 

जन्मदिन पर पिता को दिया था खास तोहफा

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना 60वां जन्मदिन पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेककर मनाया था। इस दौरान बेटे करण सिद्धू ने उनके जन्मदिन को खास बनाया था। दरअसल, बेटे करण सिंह सिद्धू ने पगड़ी बांध कर उन्हें खास तोहफा दिया था।

विज्ञापन




करण सिद्धू ने बताया कि अब तक उन्होंने कभी भी पगड़ी नहीं बांधी थी, इस बारे में अक्सर लोग उन्हें कह भी देते थे। मगर पिता के जन्मदिन पर पगड़ी बांधकर खास तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने हमेशा पगड़ी बांधने का फैसला लिया। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनका बेटा अपने दादा के नक्शे कदमों पर चल पगड़ी बांधने लगा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें